Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeझारखंडझारखंड में आज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट: 3 मई...

झारखंड में आज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट: 3 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम; सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान – Ranchi News


प्रदेश के लोगों को तेज लू के थपेड़ों से अभी राहत मिलती रहेगी। पूरे राज्य में अलग-अलग समय पर मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने गरज और वज्रपात की

.

तीन मई तक मौसम ठंडा और सुहावना बना रहने की उम्मीद है। हाल के दिनों में मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आई इस ठंडक से जनजीवन सामान्य हुआ है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

दिन की शुरुआत साफ मौसम से हो रही है पर दोपहर बाद बारिश भी हो रही है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, प्रदेश में बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण झारखंड में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 30 अप्रैल से तीन मई तक झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना बन रही है। इसके मद्देनजर पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चार मई से आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

24 घंटे में हुई हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सिमडेगा में पांच मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे ज्यादा 52.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली है।

कई जिलों में सुबह से आसमान साफ है।

कई जिलों में सुबह से आसमान साफ है।

हालांकि, बारिश के साथ वज्रपात भी आफत बनकर बरसा। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड की बघिमा पंचायत में वज्रपात से दो पशुओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

प्रदेश में पलामू सबसे गर्म जिला

तापमान की बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक तापमान पलामू के मेदिनीनगर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख जिलों का तापमान

जिला : अधिकतम : न्यूनतम रांची : 33.0 : 18.0 जमशेदपुर : 32.6 : 19.6 पलामू : 37.4 : 20.8 बोकारो : 33.1 : 19.5 चाईबासा : 34.4 : 22.0 खूंटी : 32.0 : 18.0 चतरा : 32.0 : 22.00 गढ़वा : 35.0 : 22.0 गोड्डा : 30.0 : 19.0 आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular