Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeझारखंडझारखंड में आज से लू-हीटवेव का अलर्ट: 40 डिग्री के पार...

झारखंड में आज से लू-हीटवेव का अलर्ट: 40 डिग्री के पार पहुंचा प्रदेश का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट – Ranchi News


झारखंड के अधिकतम जिले का पारा 40 डिग्री या इसके पार चला गया है। जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विभाग ने आज से झारखंड में लू चलने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार कोल्हान के चार जिले और संथाल परगना और उससे सटे आठ जिले में भीषण लू चलने की बात कही गई है। प्रदेश इन दिनों गर्मी की चपेट में आ गया है

.

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्ज की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 6.1 मिमी पाकुड़ जिले के अमलापाड़ा में हुई है। बात सबसे अधिक तापमान की करें तो 43.6 डिग्री सेल्सियस पलामू में तापमान रहा है। सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान पाकुड़ जिले में ही बारिश हुई है।

प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप लगने लगती है। आज से लू के भी आसार हैं।

अगले 3 दिन में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक प्रदेश का पारा अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। तेज धूप से जनजीवन प्रभावित होगा। वहीं मौसम विभाग ने किसानों से खेतों में लगी फसलों के बचाव के उपाय करने को कहा है। फसलों की सुबह और शाम में सिंचाई करने की सलाह दी है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बचाव के लिए अपील की है। लोगों से दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने को कहा है। लोगों से हाई प्रोटीन वाले भोजन से बचने और बासी भोजन नहीं करने की सलाह दी है।

लू के बीच फिर होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसमें बताया गया है कि आज और कल राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां में दिन गर्म रहेगा। उमस भरा भी रह सकता है। 25 अप्रैल को भी हीट वेव की स्थिति आठ जिलों में बनी रहेगी। इसी तरह 26 अप्रैल को संथाल परगना के जिले हीटवेव की चपेट में रहेंगे।

वहीं संथाल परगना के जिलों में 26 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने की आशंका जताई गई है। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। मौसम में परिवर्तन का यह अंदाज कोल्हान में भी देखने को मिल सकता है। इस दिन हल्के दर्ज की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन रहेगा। हल्के दर्ज की बारिश हो सकती है।

रांची में भी सताएगी गर्मी

बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 24 अप्रैल और 25 अप्रैल तक राजधानी रांची उसके आसपास के इलाके में मौसम साफ रखने के आसार हैं। मौसम में ड्राइनेस बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

26 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि रांची और आसपास के इलाके में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular