Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeझारखंडझारखंड में आठ और नौ को होगी बारिश: बारिश के बाद...

झारखंड में आठ और नौ को होगी बारिश: बारिश के बाद चार डिग्री तक गिरेगा तापमान, सुबह में धुंध के साथ बढ़ेगी कनकनी – Ranchi News



झारखंड में आठ और नौ को होगी बारिश, फिलहाल मौसम साफ है।

रांची समेत पूरे झारखंड में अगले तीन दिन ठंड रहने के बाद मौसम में बदलाव होगा। आठ दिसंबर से रांची समेत राज्य में बादल छाएंगे और राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं। इस दिन राजधानी समेत आसपास के हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बार

.

दरअसल सात दिसंबर को देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इससे पश्चिम और उत्तर की ओर से आने वाली हवा ठंड बढ़ाएगी। वहीं दिसंबर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होता है। इस वजह से हल्की बारिश होती है फिर ठंड में इजाफा होता है।

क्या है मौसम का पूर्वानुमान

आठ दिसंबर से हवा के रुख में बदलाव होगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा की वजह से मौसम बदलेगा। संताल के जिले सहित राज्य के उत्तरी भागों में हल्के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

नौ दिसबंर को राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस मौसम बदलाव का प्रभाव दो दिन तक ही रहेगा। दस दिसंबर से राज्य में मौसम फिर साफ होगा और ठंड बढ़ेगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार लोहरदगा रांची

अगले छह के दिन के मौसम का पूर्वानुमान

शुक्रवार : इस दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। यह 26.34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

शनिवार : झारखंड के इस दिन का अधिकतम तापमान 25.94 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.84 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रविवार : अधिकतम तापमान 26.52 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 12.83 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

सोमवार : इस दिन अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 14.21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मंगलवार : 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। बादल छाए रहने की भी संभावना है।

बुधवार : अधिकतम तापमान 24.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

आज का संभावित न्यूनतम तापमान देवघर 10 धनबाद 10 दुमका 11 गिरिडीह 10 गोड्डा 12 जामताड़ा 11 पाकुड़ 12 साहिबगंज 12 कोडरमा 10 चतरा 10 गढ़वा 10 लातेहार 10 लोहरदगा 10 पलामू 10 बोकारो 10 रामगढ़ 09 हजारीबाग 10 रांची 10 खूंटी 11 गुमला 10 पूर्वी सिंहभूम 14 सरायकेला 13 पश्चिम सिंहभूम 12 सिमडेगा 10 आंकड़े डिग्री सेल्सियस में सोर्स IMD



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular