Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडझारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप: सरसों, आलू और सब्जियों की...

झारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप: सरसों, आलू और सब्जियों की फसलें होने लगी प्रभावित, लोगों की चिंता बढ़ी – koderma News


बढ़ती ठंड का असर फूल गोभी और पत्ता गोभी पर भी दिख रहा है।

झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पारा दिन प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है। ठंड का प्रतिकूल प्रभाव अब हरी सब्जियों और रबी फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सरसों और टमाटर के फूल झड़ रहे हैं। वहीं, आलू को पाला मार देने से सही से

.

मटर, टमाटर और पत्तेदार‎ सब्जियों की बढ़त धीमी हो गई है। तेज ठंड के ‎कारण फसलों की वृद्धि धीमी हो जाती‎ है। फूल कम आते हैं और फल बनने की‎ प्रक्रिया प्रभावित होती है।

दलहन और चना की फसलों पर भी पड़ सकता है प्रभाव

कृषि विज्ञान केंद्र, कोडरमा के वरीय वैज्ञानिक प्रमुख अजय राय ने बताया कि ठंड के कारण रबी फसल व हरी सब्जियां नष्ट होती जा रही हैं। इसका प्रमुख कारण है फसलों व सब्जियों पर लगातार ओस का जमा रहना।

उन्होंने बताया कि रबी फसल जबकि सब्जियों में मटर, आलू, टमाटर, गोभी पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बढ़ती ठंड का असर दलहन जैसे चना इत्यादि में भी नुकसान के रूप में देखने को मिल सकता है।

तेज की वजह से मटर में दाने तैयार नहीं हो पा रहे हैं।

तेज की वजह से मटर में दाने तैयार नहीं हो पा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular