झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। गर्मी बेतहाशा हो गई है। राज्य का पारा फिर 41 पार हो गया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। सोमवार को डालटनगंज का पारा 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम ता
.
प्रदेश का बढ़ता तापमान जनजीवन कर रहा प्रभावित
13 अप्रैल तक बदला रहेगा मिजाज
रांची में सोमवार को तपिश भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कई जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पूर्वी भागों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज इलाके में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर पश्चिमी भागों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल को कुछ जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अब गर्मी करने लगी है बीमार
तेज धूप और दिन भर गर्म हवा चलने से गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण लोग बीमार भी पड़ने शुरू हो गए हैं। रिम्स व सदर अस्पताल की ओपीडी में गर्मी के कारण बीमार होकर काफी मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम परिवर्तन के कारण बीमार पड़ने वाले रोगियों की संख्या में करीब 25% तक बढ़ोतरी हुई है।

15 दिन पहले तक जहां प्रतिदिन रिम्स व सदर में 270 से 280 के करीब मरीज पहुंचते थे, अब लगभग 350 मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। मेडिसिन और चाइल्ड ओपीडी में इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन, गले में इन्फेक्शन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच कराने के बाद अधिकतर मरीजों में टायफायड की पुष्टि हो रही है।