झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं । राज्य में सबसे ज्यादा बारिश उत्तर पूर्वी इलाकों में होने की संभावना है।
.
आकाशीय बिजली की भी आशंका जाहिर की गई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का असर पूरे झारखंड में दिख रहा है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के तक भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज और कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। 14 और 15 सितंबर को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक राज्य में अबतक सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर झारखंड में मानसून कमजोर हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर सतर्क रहने की अपील कर दी है। यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन म्यंमार से दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
48 घंटे में इसका असर झारखंड में भी नजर आ सकता है। पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही राज्यभर में 14 सितंबर से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर से मौसम साफ रहने की संभावना जाहिर की है। राज्य में बारिश होने की वजह से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है।
राज्य में अब भी सामान्य से 15 प्रतिशत बारिश झारखंड में एक जून 2024 से 12 सितंबर 2024 तक हुई बारिश में सामान्य से अब भी 15 प्रतिशत की कमी है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 899.5 मिमी है, जबकि अब तक राज्य में 762.7 मिमी बारिश हुई है। राजधानी रांची में एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यहां सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 918.6 मिमी है, जबकि अब तक यहां 928.1 मिमी बारिश हुई है। . पाकुड़ में 57 प्रतिशत तथा चतरा व देवघर में 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सरायकेला रहा सबसे गर्म राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथवेस्ट मानसून झारखंड में सक्रिय रहा है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश 60 मिमी की हुई है जो जामताड़ा के नारायणपुर में दर्ज की गई है। राज्य में सबसे से अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रांची में दर्ज किया गया है।