Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडझारखंड में 23 अक्टूबर से दिखेगा चक्रवात डाना का असर: दक्षिणी-मध्य...

झारखंड में 23 अक्टूबर से दिखेगा चक्रवात डाना का असर: दक्षिणी-मध्य में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका, 50KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा – Ranchi News


झारखंड में 23 अक्टूबर से चक्रवात डाना कहर ढाने वाली है। डाना वह चक्रवात है जो बंगाल की खाड़ी में बीते दो दिनों से बने लो प्रेशर एरिया की वजह से तब्दील हो रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर आम लोगों से अलर्

.

उन्होंने बताया कि झारखंड पर इसके प्रभाव की बात करें तो राज्य के पूर्वी हिस्से में मेघ गर्जन और वज्रपात देखने को मिल सकता है। 23 की शाम से ही राज्य में बादल छाने लगेंगे। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। इसी तरह 24 अक्टूबर को कोल्हान के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

वहीं मध्य इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। 25 अक्टूबर को इसका दायरा बढ़ेगा। पूरे दक्षिण इलाके के साथ-साथ मध्य हिस्से में भी भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष हिस्से में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

चक्रवात ‘डाना’ के बारे जानिए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के मौसम में 23 अक्टूबर से तब्दीली आने वाली है। इस बदलाव की वजह यह है कि अंडमान से सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बीते दो दिनों से बना हुआ है। वह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह डिप्रेशन में बदलने वाला है।

23 अक्टूबर को यह चक्रवात का रूप ले रहा है। चक्रवात बनने पर इसका नाम डाना होगा। डाना नाम कतर ने दिया है। जिसका अर्थ होता है खूबसूरत अनमोल मोती। 24 अक्टूबर की रात यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल से हो कर गुजरेगा। इस दौरान इसकी रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटे होगी।

26 अक्टूबर से मौसम हो जाएगा साफ मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 26 अक्टूबर से फिर मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने वाला है। वहीं ठंड की बात करें तो इसका असर अचानक से बढ़ सकता है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular