- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Kerala Monsoon | Rajasthan Bengaluru Mumbai MP Rainfall
नई दिल्ली/बेंगलुरु/मुंबई/तिरुवनंतपुरम/रांची22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें कर्नाटक, केरल, गुजरात, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मंगलवार को भी इन राज्यों में तेज बारिश हुई।
झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को बिजली गिरने और नदी में डूबने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों की मौत बिजली गिरने के कारण हुई। केरल के 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 204.4 mm बारिश हो सकती है।
इनमें कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझिकोड जिले शामिल हैं। वायनाड में पिछले साल लैंडस्लाइड में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। ठाणे में 4 मंजिला इमारत ढह गई। इसमें 6 लोगों की मौत हुई। रत्नागिरी में कोकण रेलवे रूट पर लैंडस्लाइड हुआ। भारी बारिश के चलते मलबा हटाने में परेशानी आई। रेल रूट प्रभावित हुआ।
मुंबई के पवई इलाके में पेड़ उखड़ गया। पुणे में होर्डिंग स्ट्रक्चर गिर गया, कई वाहनों को नुकसान हुआ। नाशिक में तेज बारिश का पानी खेतों में भर गया, जिससे फसल को नुकसान हुआ है। राज्य में अगले 4 दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी।
कर्नाटक में तेज बारिश की जुटी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई। राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट है। अचानक बाढ़ की भी चेतावनी जारी की गई है। बेंगलुरु के निचले इलाके जलमग्न हैं। यहां ऑरेंज अलर्ट है।
गोवा में भी आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 2 दिन से प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 70KMPH की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है। मंगलवार को राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के शहरों का तापमान 44°C से 47°C के बीच रहा।
उदयपुर और कोटा संभाग में धूल भरी आंधी चली। साथ ही बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में पूरे राजस्थान में तापमान में 1°C से 2°C सेल्सियस की और वृद्धि होने की उम्मीद है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

मुंबई के पवई इलाके में पेड़ उखड़ गया। इसके कारण यातायात बाधित हो गया।

पुणे में होर्डिंग स्ट्रक्चर गिर गया, कई वाहनों को नुकसान हुआ।

ठाणे में 4 मंजिला इमारत का स्लैब ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में दिन का तापमान 40°C के पार
दिल्ली में मंगलवार को दिन का तापमान 40.0°C के पार रहा, जो 41.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही यहां गर्म हवा भी चली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बारिश और आंधी की आशंका है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 40.0°C के नीचे रह सकता है।

बेंगलुरु में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद कई सड़कों पर कई फीट पानी भर गया।

बेंगलुरु के बारिश के कारण आई बाढ़ का पानी सिल्क बोर्ड मेट्रो स्टेशन में घुस गया।

गुवाहाटी के रुकमणी गांव की तस्वीर, यहां तेज बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गईं।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कोकण रेलवे रूट पर लैंडस्लाइड के कारण ट्रैफिक बाधित हुआ।

तस्वीर झारखंड के रांची की है। यहां तेज आंधी-बारिश के कारण पेड़ उखड़ गया। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मानसून के 4-5 दिनों में केरल पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चार-पांच दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है, जो 1 जून की सामान्य तारीख से पहले है। विभाग के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो 2009 के बाद से समय से पहले दस्तक देने वाला पहला मॉनसून होगा। 2009 में 23 मई को ही केरल में मॉनसून पहुंच गया था।
विभाग के मुताबिक आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से हट जाता है।
मानसून पिछले साल 30 मई को केरल में पहुंचा था। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था।

पिछले 5 साल में मानसून का अनुमान कितना सही रहा पिछले 5 सालों के आंकड़ों को देखें तो मानसून सीजन में बारिश को लेकर केंद्रीय वेदर एजेंसी IMD और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट का अनुमान लगभग सही रहा है। 2024 में मानसून सीजन में 108 फीसदी बारिश हुई थी, जबकि IMD ने 106 फीसदी और स्काईमेट ने 102 फीसदी बारिश का अनुमान जताया था।
2023 में 94 फीसदी बारिश हुई थी। IMD ने 96 फीसदी और स्काईमेट ने 94 फीसदी बारिश का अनुमान जताया था। इससे पहले 2022 में 106 फीसदी बारिश हुई थी। यह IMD और स्काईमेट दोनों के अनुमान से ज्यादा था।


अगले दो दिन के मौसम का हाल…

राज्यों से मौसम का हाल…