Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरटंकी का वॉल्व खराब, आज 4 वार्डों में नहीं होगी जलापूर्ति -...

टंकी का वॉल्व खराब, आज 4 वार्डों में नहीं होगी जलापूर्ति – Sagar News


.

विट्‌ठल नगर पानी की टंकी की मुख्य वॉल्व शुक्रवार की शाम खराब हो गई। 450 एमएम की वॉल्व खराब हो जाने के चलते पानी की टंकी नहीं भरी जा सकी। इसके चलते शनिवार को टंकी से जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। शुक्रवार को जैसे ही वॉल्व खराब होने की सूचना मिली, उसके बाद टंकी में होने वाली जल सप्लाई रोक दी गई। इस टंकी से विट्‌ठलनगर, गुरुगोविंद सिंह वार्ड, भगवानगंज के साथ ही सुभाषनगर वार्ड के कुछ हिस्सों में भी जलापूर्ति की जाती है। शहर मंे जलापूर्ति का काम देख रही टाटा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा बताया गया है कि शनिवार को टंकी की वॉल्व सुधारने का काम किया जाएगा। इसके बाद टंकी को भरा जाएगा। ऐसे में जिन हिस्सों में शनिवार को जलापूर्ति होना थी, वहां अब रविवार को जलापूर्ति की जाएगी। इसका असर यह रहेगा कि रविवार को जहां पहले से तय शेड्यूल की जलापूर्ति होना है, वहां अब सोमवार को जलापूर्ति की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular