Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeविदेशटाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में मोहम्मद यूनुस: किसी भारतीय...

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में मोहम्मद यूनुस: किसी भारतीय को जगह नहीं; ट्रम्प और मस्क ने भी जगह बनाई


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाइम मैगजीन ने 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लीडर्स में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है।

प्रभावशाली लीडर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क को भी जगह मिली है। इस बार ट्रम्प प्रशासन के छह सदस्य लिस्ट में शामिल हैं। ट्रम्प को इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2016 और 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।

2025 की लिस्ट में मशहूर सिंगर ED शिरीन, अमेरिकी एक्टर और सिंगर स्कारलेट जोहानसन, मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग को भी शामिल किया गया है।

मैगजीन ने इस तस्वीर को लिस्ट का कवर बनाया है।

मैगजीन ने इस तस्वीर को लिस्ट का कवर बनाया है।

मोहम्मद यूनुस लिस्ट में सबसे बुजुर्ग

इस साल मैगजीन ने कुल 6 कैटेगरी में 32 देशों के लोगों को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल 22 साल के फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड सबसे युवा है, जबकि 84 साल के मोहम्मद यूनुस सबसे बुजुर्ग शख्स हैं।

TIME 100 लिस्ट 2004 से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है। इस लिस्ट को कई कैटेगरी में बांटा जाता है। जैसे लीडर्स, आइकन्स, टाइटन्स, इनोवेटर्स, और आर्टिस्ट्स। हर साल टाइम के एडिटर और एक्सपर्ट्स नामों का चयन करते हैं।

इससे पहले 2024 में टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में 8 भारतीय मूल के लोग शामिल थे, जिनमें आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान, और प्रियंवदा नटराजन का नाम था।

मोदी 5 बार शामिल हो चुके हैं

मोदी इस सूची में सबसे अधिक बार शामिल होने वाले भारतीय हैं। पीएम मोदी TIME 100 लिस्ट में 5 बार (2014, 2015, 2017, 2020 और 2021) शामिल हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा बार टाइम की TIME 100 सूची में शामिल होने वाले शख्स शी जिनपिंग हैं। चीन के राष्ट्रपति को अब तक 13 बार इस लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। बराक ओबामा और ओफ्रा विन्फ्रे इस लिस्ट में 11-11 बार शामिल हो चुकी हैं।

———————————-

टाइम 100 2024 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

आलिया भट्ट और साक्षी मलिक टाइम के टॉप 100 में:माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला, वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट अजय बंगा और एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल के भी नाम

टाइम मैगजीन के 2024 के दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों में एक्टर आलिया भट्ट, रेसलर साक्षी मलिक, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला और एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल का नाम शामिल रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular