पुलिस ने किरोड़ीमल नगर स्टेशन में आरोपियों को पकड़ा।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गुजरने वाली टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। चोरों ने ट्रॉली बैग से 6 लाख के जेवरात पार कर दिए। घटना नैला से खरसिया के बीच हुई थी। घटना की सूचना के बाद रायगढ़ जीआरपी ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को
.
जानकारी के मुताबिक ओडिशा के परदेशी पारा झंडा चैक के रहने वाले सौरभ सिंह (38) पत्नी के साथ शुक्रवार को टिटलागढ़ पैसेंजर में बिलासपुर से झारसुगुड़ा जाने के लिए सवार हुए।
सफर के दौरान चांपा रेलवे स्टेशन के बाद पति-पत्नी को नींद आ गई और जब राबर्टसन में उनकी नींद खुली, तो सौरभ ने देखा कि उनके ट्रॉली बैग की चेन टूटी हुई है। इसके बाद बैग को चेक करने से उसमें रखे सोने का रानी हार, गले का हार, कान का लटकन, झुमका समेत 6 लाख के जेवरात नहीं थे।
आरोपियों को पकड़ने के बाद रायगढ़ जीआरपी थाना लाया गया।
जीआरपी थाना में लिखाई रिपोर्ट
पीड़ित ने तत्काल रायगढ़ में उतरकर जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (सी) बीएनएस कायम कर मामले मामले की जानकारी आरपीएफ गुप्तचर शाखा को दी। इसके बाद गुप्तचर शाखा की टीम और रायगढ़ जीआरपी के जवान मामले में जांच शुरू की।
किरोड़ीमल स्टेशन में आरोपी पकड़ाए
पुलिस की टीम शनिवार रात में किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन जांच के लिए पहुंची, तो यहां कुछ युवक उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगे। ऐसे में उन्हें पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उन्होंने ट्रॉली बैग से चोरी करना कबूल किया।
जिसके बाद उन्हें जीआरपी थाना लाया गया और उनके पास से 6 लाख का जेवरात जीआरपी ने बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपियों के पास से जेवरात व चोरी करने के लिए उपयोग किए जाने वाले पेचकस और अन्य समान जब्त
ये हैं पकड़े गए आरोपी
गुप्तचर और जीआरपी की संयुक्त टीम ने उसने पूछताछ की। तब उन्होंने अपना नाम चतुरी मंडल (36) जिला मुंगेर, बिहार, रबिन कुमार (24), सतीश कुमार (38), दीपक कुमार (35), कृष्ण कुमार (20) मीरगंज निवासी बताया।
ऐसे करते थे चोरी
आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका 5 लोगों का ग्रुप है। ये अधिकतर महिला यात्रियों जो बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करती हैं, उन्हें निशाना बनाते थे। इसमें से एक-दो व्यक्ति यात्री का ध्यान भटकाने के लिए बात करता था।
तीसरा चोर खड़ा होकर अन्य यात्रियों को कवर करता था। चौथा चोर अन्य यात्रियों पर नजर रखता था और पांचवा चोर धारदार पेचकस से यात्री के बैग के चेन को खोलकर सामान निकालकर उसे दोबारा बंद कर देता था। इस तरह ये चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
आरोपी भागने के फिराक में थे
जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी नैला से चढ़े थे और घटना को अंजाम देकर झाराडीह में उतर गए थे। उसके बाद किसी तरह किरोड़ीमल नगर पहुंचे थे और यहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर भागने के फिराक में थे। तभी इन्हें पकड़ लिया गया।