Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeराज्य-शहरटीकमगढ़ मंडी में चला 'प्लास्टिक हटाओ, थैला अपनाओ' अभियान: नपा अध्यक्ष...

टीकमगढ़ मंडी में चला ‘प्लास्टिक हटाओ, थैला अपनाओ’ अभियान: नपा अध्यक्ष बोले- पॉलिथीन छोड़कर कपड़े या जूट के थैले अपनाएं – Tikamgarh News


‘प्लास्टिक हटाओ, थैला अपनाओ’ अभियान

टीकमगढ़ को प्लास्टिक और प्रदूषण से मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन ने ‘प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का थैला अपनाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम चलाया।

.

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में राजेंद्र पार्क में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, पार्षदों और नगर पालिका कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान सब्जी मंडी और कटरा बाजार में लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए। इसके साथ ही नागरिकों को पॉलिथीन का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैले अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

सब्जी मंडी में लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए।

इस मुहिम के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का संदेश दिया गया। कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने बताया कि आम लोगों को कपड़े के थैले मुफ्त में दिए गए और प्लास्टिक के विकल्प अपनाने की समझाईश दी गई।

इस अवसर पर रजनी पूनम जायसवाल, हबीब राइन, जसवंत बाल्मीकि, सूर्य प्रकाश नायक, सुरेन्द्र सोनी, सन्नी सोनी सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने खुद बाजार में जाकर दुकानदारों और ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित किए और प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब पॉलिथीन छोड़कर कपड़े या जूट के थैले अपनाएं।

नागरिकों को पॉलिथीन का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैले अपनाने की शपथ दिलाई गई।

नागरिकों को पॉलिथीन का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैले अपनाने की शपथ दिलाई गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular