टीकमगढ़ के शिव नगर कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है। वह सतगुवा का स्थाई निवासी था।
.
घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। शिवम अपने छोटे भाई सत्यम के साथ अपने मकान में रहता था। घटना के समय सत्यम ईदगाह मार्केट गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसका भाई शिवम फंदे पर लटका हुआ है। मृतक के पिता भगवान दास यादव ने बताया कि दोपहर में शिवम् को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सत्यम को फोन लगाकर शिवम के बारे में पूछा। उस समय वह घर के बाहर था। जब सत्यम ने घर जाकर देखा तो शिवम फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया कि शिवम b.sc की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई साथ रहते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
थाने में बैठे मृतक के परिजन।

घटना स्थल पर जमा लोग।