Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशटीकमगढ़ में 5.2 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा: सर्द हवाओं...

टीकमगढ़ में 5.2 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा: सर्द हवाओं में आई कमी, दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़कर 26.3 डिग्री पर पहुंचा – Tikamgarh News



टीकमगढ़ में दिन का तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 26.3 डिग्री पर पहुंचा

टीकमगढ़ में पिछले दो दिनों से सर्द हवाओं में कमी आई है। जिसके चलते दिन का तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 26.3 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान लगातार 5-6 डिग्री के बीच चल रहा है। रविवार रात एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

.

दिसंबर महीना शुरू होते ही सर्द हवाओं के कारण ठंड ने जोर पकड़ लिया। किसान रामकुमार यादव ने बताया कि फसलों के लिए ठंड जरूरी है। अगर तेज धूप रही तो फसलों की सिंचाई के लिए ज्यादा पानी लगेगा। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में एक बार फिर तेज ठंड की चेतावनी दी है।

भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 26.3 और रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से शीतलहर का दौर कम होने से दिन में तेज धूप निकल रही है। आसमान साफ होने के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात का तापमान लगातार 5 और 6 डिग्री के बीच चल रहा है।

पिछले एक सप्ताह का तापमान

पिछले सप्ताह सोमवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का पारा 8.8 डिग्री रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 23 और रात का तापमान 6.4 डिग्री रहा। बुधवार को दिन का पारा 24.4 और रात का तापमान 6.3 डिग्री रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 23.8 और रात का पारा 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 24.5 और रात का पारा 5.5 डिग्री रहा। वहीं रविवार को दिन का तापमान 26.3 और रात का पर 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular