Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशटोल प्लाजा बनने से पहले वसूली का विरोध: कुंडी टोल पर...

टोल प्लाजा बनने से पहले वसूली का विरोध: कुंडी टोल पर बैठकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; आसपास के गांवों को टैक्स छूट देने की मांग – Betul News


बैतूल से इटारसी तक बन रहे नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसके बावजूद टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के विरोध में शाहपुर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। उन्होंने यहां कुंडी टोल पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स

.

इसमें स्थानीय नागरिकों को टोल टैक्स से छूट देने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे निर्माण के कारण रोज जाम लगता है। इससे उन्हें परेशानी होती है और समय भी बर्बाद होता है। उनकी मांग है कि हाईवे का काम पूरा होने तक टोल टैक्स से छूट दी जाए।

ग्रामीणों ने टोल टैक्स के यहां बैठकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। पिछले 21 दिनों से टोल वसूली शुरू की गई है। कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में यहां प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री के बैतूल दौरे पर घेराव की योजना बनाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इस मांग पत्र पर किशोर गुप्ता, श्याम साहू, अजय गुप्ता, संजय चौकसे समेत कई गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular