Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeहरियाणाटोहाना में चोरी का वाहन खरीदने वाला गिरफ्तार: 8 माह पहले...

टोहाना में चोरी का वाहन खरीदने वाला गिरफ्तार: 8 माह पहले चुराई गई थी बाइक, मुख्य आरोपी अभी भी फरार – Tohana News



फतेहाबाद जिले के टोहाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतिया के ब्राह्मण वाला गांव के नछतर सिंह के रूप में हुई है। घटना 22 जुलाई की है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

.

अस्पताल के बाहर खड़ी की थी बाइक

जानकारी के अनुसार गांव हिंदालवाला के बलजीत सिंह ने अपनी बाइक पारुल अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। सुबह साढ़े 8 बजे वह अस्पताल आया था। दोपहर 2 बजे जब वह वापस आया, तो बाइक गायब थी। बलजीत ने यह बाइक 6 महीने पहले हिसार के पटेल नगर निवासी गौरव से खरीदी थी।

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस

थाना प्रभारी देवीलाल के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। हालांकि बाइक चोरी करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular