Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeपंजाबटोहाना में पंजाब पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार: कोर्ट वारंट...

टोहाना में पंजाब पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार: कोर्ट वारंट और ASI की वर्दी भी फाड़ी, दो साथी पहले पकड़े जा चुके – Tohana News



टोहाना थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह जानकारी देते हुए।

फतेहाबाद में टोहाना पुलिस ने पंजाब पुलिस कर्मचारी से मारपीट और कोर्ट वारंट फाड़ने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव चंदू निवासी बूटा राम के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही सुरजीत सिंह

.

मामला 12 मार्च का है। पंजाब के मानसा जिले के गांव गोविंदपुरा निवासी एएसआई जगतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई जगतार सिंह की ड्यूटी थाना सदर मानसा में कोर्ट द्वारा जारी समन और वारंट तामील कराने की है। वह मानसा सेशन कोर्ट द्वारा बूटा राम के खिलाफ जारी वारंट की तामील के लिए अपने साथी पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह और बलजीत सिंह के साथ रेलवे रोड स्थित सैनी चौक के पास एक गली में गए थे।

वारंट छीनकर फाड़ा, मौके से भागे जब पुलिस टीम बूटा राम के पास पहुंची तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने पुलिस द्वारा दिया गया वारंट छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद बूटा राम के अन्य साथी भी मौके पर आ गए। उन्होंने एएसआई जगतार सिंह के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने बूटा राम को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार करवा दिया।

टोहाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी और जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular