Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeहरियाणाटोहाना में बराला समर्थक रमन मडिय़ा बने शहरी अध्यक्ष: बबली के...

टोहाना में बराला समर्थक रमन मडिय़ा बने शहरी अध्यक्ष: बबली के करीबी संकेत गर्ग को 10 दिन बाद हटाया, विवादों से घिरी नियुक्ति – Tohana News



नवनियुक्त शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिय़ा सुभाष बराला के साथ।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में भाजपा के शहरी मंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। नवनियुक्त शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिय़ा ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात की। बराला ने रमन को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। मं

.

राजनीति की झलक दिख रही

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने संकेत गर्ग को इस पद पर नियुक्त किया था, लेकिन महज दस दिन बाद ही नए जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा ने उन्हें हटाकर रमन मडिय़ा को यह जिम्मेदारी सौंप दी। इस बदलाव में स्थानीय राजनीति की झलक साफ दिखाई दे रही है। संकेत गर्ग पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के करीबी माने जाते हैं। वहीं रमन मडिय़ा सांसद बराला के विश्वस्त हैं।

बराला बोले-पहले महामंत्री के रूप में काम कर चुके

सांसद बराला ने इस बदलाव पर कहा कि वे राज्यसभा सत्र में व्यस्त थे, इसलिए उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। रमन मडिय़ा के पास पार्टी का अच्छा अनुभव है। वे पहले महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। बराला को उम्मीद है कि रमन का अनुभव पार्टी को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। बता दे कि पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बीच 36 का आंकड़ा चला आ रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular