Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeहरियाणाटोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई: लोगों ने दी श्रद्धांजलि,...

टोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई: लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री बबली बोले- कुप्रथाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया – Tohana News



टोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देते लोग

फतेहाबाद में टोहाना के टाउन पार्क में आज (शुक्रवार को) महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

.

पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माला अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज से कई कुप्रथाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि फुले ने महिला शिक्षा के अधिकार के लिए दृढ़ता से काम किया। उनके प्रयासों की वजह से आज महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिल रहा है। समाज उनके बलिदान और योगदान को कभी नहीं भूल सकता। बबली ने कहा हर साल 11 अप्रैल को भारत देश में वंचितों, शोषितों और महिलाओं के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाती है।

महिलाओं के लिए शिक्षा के दरवाजे खोले: बबली

मंत्री ने कहा कि, 19वीं सदी के महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले अति-शूद्रों व महिलाओं के लिए शिक्षा के दरवाजे खोले और सत्यशोधक समाज के जरिए क्रांति की मशाल जलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक सशक्तिकरण के एक ऐसे पर्याय हैं जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। स्त्रियों की शिक्षा एवं समाज को अन्य कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए।

कार्यक्रम में कृष्ण सैनी, काका सैनी, संकेत गर्ग और सुभाष गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular