2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ट्रंप ने साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति को वो आर्टिकल्स दिखाए, जिनमें दक्षिण अफ्रीका में मारे गए गोरे लोगों के बारे में बताया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में मीडिया के सामने तीखी बहस हुई। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे किसानों का नरसंहार किया जा रहा है।
ओवल ऑफिस में मीटिंग के दौरान ट्रम्प ने अपने स्टाफ से रोशनी कम करने और बड़ी स्क्रीन पर एक वीडियो चलाने को कहा। वीडियो दिखाने के बाद ट्रम्प ने दावा किया कि इससे साबित होता है कि गोरे लोगों को बड़े पैमाने पर टारगेट किया जा रहा है, जिसके कारण किसान अमेरिका की ओर भाग रहे हैं।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने ट्रंप के दावों को नकार दिया। उन्होंने शांत लहजे में अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा- दक्षिण अफ्रीका में सभी जातियों के लोग हिंसक अपराध से पीड़ित हैं। इनमें अधिकांश अश्वेत हैं। वहां सिर्फ गोरे लोगों को सताया नहीं जा रहा है।
रामफोसा ने ट्रम्प को कतर सरकार ने गिफ्ट में मिले प्लेन पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा- हमारी सरकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद दूर करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुझे दुख है कि मेरे पास आपको देने के लिए विमान नहीं है, जिस पर ट्रंप ने कहा- काश आपके पास होता।
फरवरी में ट्रंप की यूक्रेन जंग पर जेलेंस्की से बहस हुई थी

20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह दूसरी बार है, जब ट्रंप ने किसी देश के राष्ट्रपति के साथ बहस की हो। इससे पहले 28 फरवरी को ट्रम्प की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन जंग पर व्हाइट हाउस में तीखी बहस हुई थी।
ट्रम्प ने अकड़कर जेलेंस्की से कहा- आप अमेरिकी मदद के प्रति शुक्रगुजार नहीं हैं। आप कोई भी डील करने की स्थिति में नहीं हैं। आप तीसरी वर्ल्ड वॉर की संभावना के साथ जुआ खेल रहे हैं। या तो आप डील करें या हम इस समझौते से बाहर हैं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की से कहा कि ओवल ऑफिस आकर मीडिया के सामने अपनी बात रखना और हम पर दबाव बनाने की कोशिश करना अपमान की बात है। इस पर जेलेंस्की ने पूछा कि क्या आप यूक्रेन गए हैं, वहां की समस्याएं देखने के लिए? इस युद्ध का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा।
ट्रम्प ने झुंझलाते हुए कहा कि ’हमें मत बताओ कि हमें क्या महसूस करना चाहिए। तुम हमें यह बताने की स्थिति में नहीं हो कि हम क्या महसूस करेंगे। हम बहुत मजबूत और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
ट्रंप से बहस के बाद व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने जेलेंस्की और उनके प्रतिनिधिमंडल को व्हाइट हाउस से जाने तक के लिए कह दिया था। इसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से रवाना हो गए। ट्रम्प और उनके बीच मिनरल्स को लेकर डील नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें…