Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeदेशट्रम्प को भारत का जवाब: विदेश मंत्रालय बोला- कश्मीर पर किसी...

ट्रम्प को भारत का जवाब: विदेश मंत्रालय बोला- कश्मीर पर किसी की मध्यस्थता मंजूर नहीं, यह सिर्फ भारत-पाकिस्तान का मुद्दा


  • Hindi News
  • National
  • Operation Sindoor Press Briefing LIVE; Vikram Misri Jaishankar MEA | India Pakistan War

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय की प्रेस को विदेश विभाग के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संबोधित किया।

विदेश मंत्रालय ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद मंगलवार (13 मई) तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पिछले 4 दिन में सेना के DGMO दो बार मीडिया को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बता चुके हैं। पीएम मोदी ने भी राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया था भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा। आज भी आदमपुर एयरबेस में उन्होंने जवानों के बीच यही बात दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने पहले 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। इनमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी शामिल थीं। 7 मई को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया था। 8 मई को दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर की प्रोसेस और स्ट्रैटजिक अप्रोच बताई।

9 मई को विदेश मंत्रालय ने तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज किया और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताईं। 10 मई को चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पाकिस्तान के हमले, सीजफायर, वॉयलेशन और सेना जवाबी हमले पर फ्री हैंड की जानकारी दी

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए, पाकिस्तान ने आम लोगों को निशाना बनाया

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका में सैन्य गतिविधियों को लेकर बातचीत हुई थी। ट्रेड को लेकर दोनों देशों में कोई बात नहीं हुई। भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, लेकिन पाकिस्तान ने आम लोगों को निशाना बनाया। अभी शांति है।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर PAK की तरफ से हमला होता है तो हम भी करेंगे- विदेश मंत्रालय

भारत और पाकिस्तान के DGMO ने बात की थी और हमले रोकने की बात कही थी। भारत का मैसेज साफ है- हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अगर पाकिस्तान की ओर से हमला होता है तो हम भी हमला करेंगे। अगर वे शांत रहते हैं तो हम भी शांत रहेंगे।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय ने कहा- सिर्फ PoK पर ही बात होगी

हमारा लंबे अर्से से यही राष्ट्रीय पक्ष रहा है कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी मुद्दे को भारत-पाकिस्तान ही हल करेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं है। लंबित मामला सिर्फ पीओके पर कब्जा करने का है। इसी पर ही बात होगी।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7 मई: पहली ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के करीब 9 घंटे बाद सरकार, सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी। सुबह 10:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग से पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। साथ ही बताया गया कि 6 मई की रात 1:04 बजे से 1:28 बजे के बीच 24 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए गए। इस दौरान विदेश सचिव ने कहा था- पहलगाम में 22 अप्रैल के हमले के अपराधियों और इसकी प्लानिंग करने वालों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था। पढ़ें पूरी खबर…

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 मई: दूसरी ब्रीफिंग में ऑपरेशन की प्रोग्रेस और स्ट्रैटजिक अप्रोच बताई

MEA ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। इन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने 7 मई की रात भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का प्रयास किया। जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। इंडियन अटैक में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 मई: तीसरी ब्रीफिंग में पाकिस्तान के आरोपों का खंडन किया, ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताईं

पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें 8-9 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। करीब 300-400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तुर्किये के ड्रोन थे। भारतीय सेनाओं ने इन्हें नष्ट कर दिया था। इस दौरान मंत्रालय ने बताया था कि पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा था। उसने अपने एयरस्पेस में यात्री विमान उड़ने दिए, ताकि भारत जवाबी हमला न करे। पढ़ें पूरी खबर…

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 मई: पाकिस्तान के हमले, सीजफायर वॉयलेशन और जवाबी हमले पर फ्री हैंड की जानकारी दी

इसमें बताया गया कि पाकिस्तान सेना के अटैक पर भारत ने एक्शन लिया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया। सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया। इसी दिन शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ। 6 बजे विदेश सचिव ने इसकी जानकारी दी। रात 8 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद रात 11 बजे विदेश सचिव ने एक बार फिर प्रेस को बताया कि सेना का वॉयलेशन का जवाब देने फ्रीहैंड दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular