वॉशिंगटन DC6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रोका। ट्रम्प ने दावा किया अगर वो हस्तक्षेप नहीं करते तो यह परमाणु जंग में बदल सकता था।
अपने आधिकारिक प्लेन एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर दोनों देशों को तुरंत झड़पें रोकने के लिए मजबूर किया। ट्रम्प अब तक इस मुद्दे पर 12 बार बयान दे चुके हैं।
ट्रम्प ने कहा- मैंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में लोग ज्यादा बात नहीं करते, और मैं भी ज्यादा नहीं बोलता। हमने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ी संभावित परमाणु समस्या को हल किया। मैंने दोनों देशों के नेताओं से बात की। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले के लिए तैयार थे, और यह न्यूक्लियर वॉर के लेबल तक जा सकती थी।
ट्रम्प ने आगे बताया- मैंने कहा, अगर आप लोग एक-दूसरे पर बम फेंकेंगे तो हम व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद दोनों ने हमले रोके, और मैंने तुरंत उस युद्ध को रोक दिया। मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ करता हूं।
ट्रम्प के इस दावे को रूस से भी समर्थन मिला। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि ट्रम्प की सीधी भागीदारी से यह संघर्ष रुका। उन्होंने बताया कि ट्रम्प और पुतिन के बीच फोन कॉल में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…