Saturday, March 22, 2025
Saturday, March 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशट्रेन की छत पर सोया व्यक्ति करंट से झुलसा: मिर्जापुर में...

ट्रेन की छत पर सोया व्यक्ति करंट से झुलसा: मिर्जापुर में हादसा, दिल्ली से लौट रहा था अपने घर बिहार, वाराणसी रेफर – Mirzapur News


नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार देर रात मिर्जापुर स्टेशन के करीब हुआ था हादसा।

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। महानंदा एक्सप्रेस के एक यात्री ने ट्रेन की छत पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाया। बिहार के अररिया निवासी 42 वर्षीय रोशन ओएचई तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना रात 8:06 बजे की है। महानंदा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकने के कुछ देर बाद रोशन जनरल कोच NF 216637 की छत पर चढ़ गए। वह ओएचई तार की चपेट में आ गए। उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान वह दोनों प्लेटफॉर्म के बीच छत से फिसलकर गिर गए।

एसआई अखिलेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। रोशन को ट्रैक से प्लेटफॉर्म पर लाया गया। हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

रोशन अपने दो भांजों प्रभात और नीरज के साथ दिल्ली से कठिहार जा रहे थे। भांजों ने बताया कि रोशन कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए ही वे उन्हें घर ले जा रहे थे। पेशे से ऑटो चालक रोशन 4 बच्चों के पिता हैं। उनकी 3 बेटियां और 1 बेटा है। वह इस साल अपनी एक बेटी की शादी की तैयारी भी कर रहे थे। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular