Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशट्रैक्टर-ट्रॉली को दो मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, 2 घायल: तीन...

ट्रैक्टर-ट्रॉली को दो मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, 2 घायल: तीन बाइक भी टकराईं; NH-46 पर हुआ हादसा – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के कोलारस में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार रात एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना देहरदा गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती।

.

रिजौदा गांव के रामदयाल पाल मसूर की फसल लेकर कोलारस मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक मिनी आयशर ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ट्रॉली को कई फीट तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें भी ट्रक की चपेट में आ गईं।

ट्रक ट्रॉली को कई फीट तक घसीटता चला गया।

घायल स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती

हादसे में ट्रैक्टर चालक रामदयाल पाल और मौके पर मौजूद नारायण ओझा घायल हो गए। दोनों को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल करवाया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular