मऊगंज जिले के नईगढ़ी में सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णकांत साकेत के रूप में हुई है, जो शिवपुरा थाना लौर का निवासी था।
.
घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे महावीरपुर गांव के पास हुई। कृष्णकांत नईगढ़ी से अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय निवासियों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कृष्णकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया।
एएसआई राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।