Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढठंड का असर कम...दिन में चुभने लगी धूप: अगले 4 दिन...

ठंड का असर कम…दिन में चुभने लगी धूप: अगले 4 दिन 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; सरगुजा में कड़ाके की ठंड से ग्रामीण की मौत – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद से धूप चुभने लगी है

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद से धूप चुभने लगी है। ज्यादातर जिलों में ठंड का अहसास कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के ज

.

एक तरफ जहां मध्य छत्तीसगढ़ से ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है, वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अब भी शीतलहर की स्थिति है। मंगलवार को सरगुजा के रेवापुर गांव में एक ग्रामीण की ठंड से मौत हो गई। वह नशे में घर के बाहर सड़क किनारे सो गया था। मंगलवार को 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। कड़ाके की ठंड से कोरिया और बलरामपुर में खुले मैदान और पत्तियों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

कोरिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां खुले मैदानों और पत्तियों में ओस की बूंदें जमकर बन रही बर्फ।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

सरगुजा संभाग में रात का पारा 4 डिग्री कम

सरगुजा संभाग के जिलों में उत्तर से आ रही हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 7.4 डिग्री रहा। वहीं सरगुजा संभाग से लगे हुए पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.7 डिग्री कम था।

बलरामपुर मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा। यहां सुबह शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

बलरामपुर मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा। यहां सुबह शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

रायपुर में दिन का पारा 30 डिग्री के पार

रायपुर में मंगलवार को दिन का पारा 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल से 3.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। शहर में रात के वक्त ठंड का असर कम हो गया है। आउटर इलाकों में रात के समय हल्की ठंड है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में रात को ठंड का असर और कम होगा।

आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

बिलासपुर में 12 डिग्री पर लुढ़का न्यूनतम तापमान

उत्तरी हवाओं के असर से रात का पारा दो डिग्री गिर गया है। इसके चलते रात में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा।

दुर्ग में रात का तापमान 4 डिग्री कम

प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा दुर्ग संभाग बना हुआ है। मंगलवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और बालोद में 13.7 डिग्री रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular