Wednesday, May 14, 2025
Wednesday, May 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशडिंडौरी में जमीनी विवाद में पिता और दो बेटों हत्या: एक...

डिंडौरी में जमीनी विवाद में पिता और दो बेटों हत्या: एक गंभीर; पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज, तीन हिरासत में – Dindori News


घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।

डिंडौरी के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम लालपुर सानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

.

विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी डंडे से हमला कर दिया। विवाद में पिता समेत दो बेटों की हत्या कर दी। तीसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद मृतकों के घर पहुंचे ग्रामीण।

पुस्तैनी जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा था विवाद राघोपुर सानी गांव में मरावी परिवार के सदस्य कुंवर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग मेरे ही परिवार के सदस्य है। पहले सब ठीक चल रहा था। सब अपने अपने खेत में खेती कर जीवन यापन कर रहे थे। हमारे परिवार की बिझौरी गांव में पुस्तैनी जमीन थी।

लगभग 22 एकड़ जमीन को लेकर दस साल से धरम सिंह और पतिराम मरावी, कवल सिंह, सहित अन्य सदस्यों के परिवार के बीच में विवाद शुरू हो गया। मामला सिविल कोर्ट तक पहुंचा। 10 साल से घटनास्थल वाले 50 डिसमिल धान के खेत में इस साल धरम सिंह ने कब्जा कर धान की बुवाई की थी।

दीपावली के दिन धान की कटाई के दौरान विवाद हो गया और विवाद हत्या में बदल गया। गांव वालों और परिवार के लोगों ने भी दोनों पक्षों को पहले भी बहुत समझाया। लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। 2013 से विवाद शुरू गया था। दूसरे पक्ष ने 2018-19 में जमीन पर कब्जा कर लिया था। परिजन बोले-वीडियो बनाने गए थे, चारों को घेर कर मारा मृतक धरम सिंह मरावी की पत्नी राधा बाई ने बताया कि कोर्ट से फैसला हो गया। इस साल हमने धान की फसल लगाई थी। दूसरे पक्ष के लोग धान कटाने लगे। मेरे पति और तीन बेटे धान कटाई का वीडियो बना रहे थे। ताकि पुलिस और अधिकारियों को बता सके। इतने में 20 से 25 लोग एकत्रित होकर चारों को पकड़ कर खेत में ले गए और लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

घटना स्थल पर शव के पास जांच करती पुलिस टीम।

घटना स्थल पर शव के पास जांच करती पुलिस टीम।

4 अक्टूबर को होना था जमीन का सीमांकन शिवराज की पत्नी ने बताया कि सिविल कोर्ट से फैसला हमारे पक्ष में आया था। हम लोग धान की फसल लगाए हुए थे। पिता ने बताया था कि 4 अक्टूबर को तहसीलदार और पटवारी आकर जमीन का सीमांकन करेंगे। अब हमें क्या पता था कि त्योहार के दिन ही विवाद इतना बढ़ जाएगा। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ शुरू थाना प्रभारी दुर्गा दास नागपुरे ने बताया कि घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की है। शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी। तीनों मृतकों का पीएम कराया जा रहा है। 7आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा का अपराध दर्ज किया गया है। तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

धर्म सिंह मरावी के परिवार की जानकारी मृतक धरम सिंह मरावी उम्र लगभग 65 वर्ष ,पत्नी राधा बाई के तीन बेटे मृतक शिवराज मरावी उम्र 40 वर्ष ,पत्नी मेला बाई ,बेटी कुसुम लता उम्र 12 वर्ष,राधिका उम्र 8 वर्ष, लोकेश्वर उम्र एक साल। दूसरा बेटा रघुराज मृतक उम्र 40 वर्ष, पत्नी रोशनी बाई, बेटी जिया उम्र 6 साल, काव्या उम्र 3 साल। तीसरा बेटा रामराज मरावी उम्र लगभग 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, इलाज जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular