हाथरस6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रोफेसर डॉ रजनीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हाथरस में बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विषय के प्रोफेसर डॉ रजनीश के खिलाफ हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रोफेसर पर कई छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है। वह छात्राओं के अश्लील वीडियो और फोटो बनाता था। प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्राओं का शोषण करता था।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजी गई शिकायत में यह मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गुप्त रखी थी। शिकायतकर्ता इस प्रोफेसर के आपत्तिजनक फोटो भी भेजे थे। अन्य प्रमाण भी भेजे थे। शिकायत में कहा गया है कि इस मामले की जानकारी कई बार कॉलेज प्रबंधन को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अन्य उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस जांच में प्रोफेसर के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। हाथरस गेट कोतवाली के एक दरोगा की ओर से यह मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पहले भी अलग-अलग नामों से इस मामले की शिकायत करती रही हैं।