अक्टूबर में अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस थाने में 5.50 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट का एक मामला दर्ज हुआ था।
कंबोडिया से डिजिटल अरेस्ट के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम में दर्ज एक मामले में सूरत के आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। अक्टूबर में अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस थाने में 5.50 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट का एक मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच में पता
.
मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार
अहमदाबाद साइबर क्राइम थाने में 24 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने बताया कि 50 लाख रुपए की एंट्री अलग-अलग अकाउंट में हुई थी। जिसमें 40 लाख रुपए गौरांग के अकाउंट में गए थे और 10 लाख रुपए उमेश के अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। उमेश ने सारे पैसे चेक से निकाल लिए थे। वही गौरांग ने उसके अकाउंट के 40 लाख रुपए फिर से अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उसके अलावा नरेश और मिलन नाम के दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आया हैं। इन्हें वांटेड घोषित किया गया है। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद साइबर क्राइम थाने में 24 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद जांच में सूरत में पकड़े गए उन पांचों की संलिपितता सामने आई है।
मुख्य आरोपी कंबोडिया में है

डिजिटल अरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी फिलहाल पार्थ कंबोडिया में है। पुलिस ने उसका स्केच जारी किया है।
आने वाले समय में पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रांसफर वारंट के साथ अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस सूरत आएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल पार्थ कंबोडिया में है, लेकिन उसके बारे में ज्यादा जानकारी परिवार से भी नहीं मिल पाई है। पुलिस का मानना है कि वह 6 से 7 महीने से ही कंबोडिया में रह रहा है।
साइबर फ्रॉड और हवालाकांड में शामिल मुख्य आरोपी महेश गिरफ्तार सूरत की एसओजी ने अहमदाबाद में रहने वाले साइबर फ्रॉड और हवालाकांड के मुख्य आरोपी महेश देसाई को गिरफ्तार किया है। एसओजी के टीम के पुलिस इंस्पेक्टर एएस. सोनारा के नेतृत्व में महेश की गिरफ्तारी हुई है। महेश देसाई के खिलाफ अठवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज था, जिसमें कुल 13 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।
एसओजी के पीएसआई आर.एस. भाटिया को एक सूचना मिली, जिसके बाद महेश देसाई को अहमदाबाद उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि वह USDT और हवाला का काम कर रहा था और इस कारोबार में अहमदाबाद के मकबूल डॉक्टर और उसके बेटे कासिफ डॉक्टर भी शामिल थे। महेश को अदालत में पेश कर 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।