गिरिडीह जिले के डुमरी के बीडीओ, रोजगार सेवक, पीएम आवास योजना के ब्लॉक कोआर्डिनेटर और बलथरिया पंचायत के मुखिया पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाने वाले पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में ही जहर खा
.
चार महीने से पिता का कर रहे थे प्रताड़ित
मृतक की तीन बेटी अंजू देवी, ललिता देवी और शोभा है। एक बेटा जितेंद्र है। मृतक की पत्नी का नाम श्यामती देवी है। मृतक की बेटियों ने बताया कि सभी उनके पिता को चार महीने से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि गलत तरीके से आवास आवंटित करने का दबाव बनाया जा रहा था।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात को ही फोन पर उनके पिता की कहासुनी हुई। देर रात तक कहासुनी चलती रही। फिर दूसरे दिन पिता ने भोजन किया और घर से ब्लॉक के लिए चले गए। पिता ने घर में कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की दोपहर उन्हें पता चला कि पिता ने ब्लॉक परिसर में ही जहर खा लिया है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गिरिडीह डीसी ने बनाई जांच टीम
इधर इस मामले की जांच भी डीसी द्वारा गठित टीम ने की है। टीम ने कइयों का बयान भी दर्ज किया है। वहीं आरोपों पर डुमरी बीडीओ पूर्व में ही प्रतिक्रिया दे चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रताड़ित नहीं किया। सरिया-बगोदर एसडीएम संतोष गुप्ता ने बताया कि डुमरी के बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। बाद में इलाज के दरम्यान मौत हो गई। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। हमलोग शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
मुखिया बोली- बीडीओ कहती हैं और बाकी लोग सुनते हैं
इधर बलथरवा की मुखिया उर्मिला देवी से भी उनका पक्ष लिया गया। मुखिया ने बताया कि आवास को लेकर ब्लॉक में बैठक हुई थी। बीडीओ ने बैठक ली थी। वह भी बैठक में थी। यहां बीडीओ ने ही पंचायत सेवक को कुछ कहा था। बाकी उन्हें कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में तो सिर्फ बीडीओ कहती हैं और बाकी लोग सुनते हैं।