Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeझारखंडडूमरी से जयराम महतो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा...

डूमरी से जयराम महतो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट – Dhanbad News



डूमरी से जयराम महतो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। उनकी पार्टी का नाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) है। आज धनबाद के सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में जयराम महतो ने आगामी विधान सभा के चुनाव में

.

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें गिरिडीह जिला के डुमरी विधानसभा के स्वयं उम्मीदवार जयराम महतो, जमुआ विधानसभा से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और पलामू छतरपुर से प्रीति राज विधानसभा से लड़ेंगी।

69 सीट से उम्मीदवारी के मिले आवेदन

जयराम महतो ने बताया अभी तक 69 सीट से उम्मीदवारी के लिए आवेदन मिले हैं। पार्टी का 69 सीट पर चुनाव लड़ना तय है। इसके बाद भी अच्छे कैंडीडेट आते हैं तो उन्हें चुनाव में जरूर लड़ाएंगे। महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो यह पार्टी भी चाहती है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी उत्तरी छोटानागपुर की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह तय है। उन्होंने कहा कि टुंडी, गोमिया, बेरमो बाघमारा और मांडू भी उनकी पसंदीदा सीटों में से है।

आचार संहिता से पहले आएगा घोषणा पत्र

जयराम महतो ने कहा कि आचार संहिता से पहले पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। सिल्ली सीट के मामले में उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अमित महतो को सिल्ली से पार्टी लड़ाना चाहती है और इसपर बातचीत का दौर भी जारी है। जयराम महतो ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारी पार्टी गठबंधन में नहीं जाकर, अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा के चुनाव राज्य के मुद्दे पर लड़े जाते हैं। मुद्दे कई हैं। धनबाद में उन्होंने विस्थापन, नियोजन आदि को ज्वलंत मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular