Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeबिहारडेढ़ लाख रुपए के सोने के चेन की छिनतई: मुजफ्फरपुर में...

डेढ़ लाख रुपए के सोने के चेन की छिनतई: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 2 युवक ने पूछा रास्ता, फिर चेन झपट कर भागे – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला गोदावरी देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। इस चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर का है। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

.

घटना शनिवार रात आठ बजे के बीच की है। इस संबंध में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त घर के सामने कैंपस में वो खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने पोखरिया पीर जाने का रास्ता पूछा। महिला ने बताया कि गली आगे जाकर बंद है। इसके बाद युवक बाइक घुमाने लगे और तभी गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले।

2 दिन पहले रिटायर्ड महिला प्रोफेसर की छीनी थी चेन

महिला के चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। बता दें कि 2 दिन पहले काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के ही पावर हाउस चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के गले से सोने की चेन छीन ली थी। उन्होंने भी एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन, अब-तक बदमाशों की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है।

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में चेन की छिनतई हुई है।

पूरे मामले पर काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि आसपास के लगे CCTV कैमरे को पुलिस कंगाल रही है। फिलहाल, FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular