सुलतानपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गृह मंत्री अमित शाह पर सदन में डा. आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप है।
सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में नई प्रगति हुई है। विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा की अदालत में मंगलवार को परिवादी की ओर से दूसरे गवाह की गवाही दर्ज की गई।
मामले के मूल शिकायतकर्ता बनकेपुर सरैया निवासी राम खेलावन हैं। उन्होंने अधिवक्ता जय प्रकाश के माध्यम से कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। राम खेलावन का कहना है कि गृह मंत्री ने 17 दिसंबर को संसद में डॉ. अंबेडकर के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने यह टिप्पणी 18 दिसंबर को मीडिया में देखी और सुनी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस टिप्पणी से डॉ. अंबेडकर के करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। देशभर में इस टिप्पणी का विरोध हो रहा है। उन्होंने 24 दिसंबर को अपने संगठन के साथ एसपी को शिकायत दी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया।
परिवादी के वकील जय प्रकाश के अनुसार, परिवादी का बयान पहले ही दर्ज हो चुका है। अब दूसरे गवाह का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 29 मार्च निर्धारित की है।