Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशड्यूटी टाइम में दफ्तर छोड़ कर्मचारी खेल रहे क्रिकेट VIDEO: हरदोई...

ड्यूटी टाइम में दफ्तर छोड़ कर्मचारी खेल रहे क्रिकेट VIDEO: हरदोई में बिजली विभाग के उपभोक्ता परेशान – Hardoi News


हरदोई में बिजली विभाग का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दफ्तर के अंदर कर्मचारी गायब है। वहीं दफ्तर के बाहर मैदान में सभी क्रिकेट खेल रहे है। ड्यूटी के टाइम पर एसडीओ सहित बिजली के कर्मचारियों का दफ्तर छोड़ क्रिकेट खेलने का वीडियो सामने आया है। वहां पह

.

हालांकि इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के आला अफसर का अजीबो गरीब बयान भी आया है, उन्होंने कहा कि उनका एसडीओ बहुत अच्छा है। किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ। इसकी उनको जानकारी नहीं है।

पिहानी क्षेत्र में स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दफ्तर में कुर्सियां खाली पड़ी है। वहीं दफ्तर के बाहर ग्राउंड में SDO कर्मियों के साथ क्रिकेट खेल रहे है। ऐसा दावा किया गया है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि वह अपने काम से वहां पर गए थे। लेकिन अफसर क्रिकेट में बिजी थे। एसडीओ पिहानी कुलदीप सिंह अपने माताहत कर्मचारियों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

हरदोई विद्युत विभाग के चीफ AC रमेश चंद्र ने बताया कि किन परिस्थितियों में एसडीओ क्रिकेट खेल रहे हैं। वह उन्हें नहीं पता है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular