Wednesday, April 9, 2025
Wednesday, April 9, 2025
Homeबिहारतनिष्क लूटकांड मास्टरमाइंड को आज रिमांड पर लेगी पुलिस: तीसरे बैग...

तनिष्क लूटकांड मास्टरमाइंड को आज रिमांड पर लेगी पुलिस: तीसरे बैग और अन्य अपराधियों का पता लगाईगी टीम, शेरू-चंदन को बंगाल से लाया आरा – Bhojpur News


आरा के टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक पर तनिष्क शोरूम में करीब 10 करोड़ के जेवरात की लूट हुई थी। मामले में कुख्यात मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह से पूछताछ की अनुमति शुक्रवार को मिल गई।

.

कोर्ट ने 2 दिनों तक रिमांड पर लेने की इजाजत दी है। आज पुलिस रिमांड पर लेगी। हालांकि, केस के आईओ सह थानाध्यक्ष देवराज राय ने कोर्ट में 5 दिनों के लिए रिमांड पर देने की अर्जी दी थी।

पुलिस दोनों से पूछताछ में जेवरातों से भरे तीसरे बैग और साजिश में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में पता लगाएगी।

गुरुवार को दोनों काे कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया।

अबतक 15 अपराधियों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

मास्टरमाइंड की पत्नी ने फंसाने का लगाया आरोप

केस को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को कोर्ट में बहस भी हुई थी, फैसला सुरक्षित रखा गया था, लेकिन 48 घंटे की रिमांड पर ले जाने की अनुमति मिल गई।

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि शनिवार को दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा। इसमें एक मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस वैशाली के मंझौली का निवासी है और दूसरा बक्सर के दुल्लहपुर गांव निवासी शेरू सिंह है।

शेरू सिंह की पत्नी लकी सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश,भोजपुर को अर्जी दी है। जिसमें शेरू को फंसाने का आरोप लगाया है।

चंदन उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ उर्फ शेरू सिंह(ब्लू शर्ट में)।

चंदन उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ उर्फ शेरू सिंह(ब्लू शर्ट में)।

5 अन्य अपराधियों की पुलिस को तलाश

इस केस में अभी तक 4 लुटेरे अररिया के सूरज मंडल, वैशाली के सुमित उर्फ प्रिंस, अमित कुमार और अभिमन्यु उर्फ खेदू उर्फ पगला की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा लाइनर विशाल सिंह , रिसीवर कुणाल, विशाल गुप्ता और सूरज सिंह समेत 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जबकि, लूटकांड में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा 22 मार्च मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को रॉकी उर्फ राजा, प्रिंस और बाबा समेत 5 अन्य अपराधियों की तलाश है। अभी तक पुलिस और एसटीएफ की टीम सोना से भरे दो बैग समेत 500 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है। लेकिन, तीसरा थैला अभी भी लुटेरों के पास है। जिसमें आधे से अधिक सोना बताया जा रहा है।

विगत 10 मार्च को सात अपराधियों ने दस करोड़ रुपए के जेवरात लूटे थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular