Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरतरन-तारन में देर रात आतंकी लांडा के गुर्गों का एनकाउंटर: 2...

तरन-तारन में देर रात आतंकी लांडा के गुर्गों का एनकाउंटर: 2 बदमाशों के पैर पर लगी गोली, पंजाब पुलिस के एएसआई सहित 4 गिरफ्तार – tarn-taran News


पैर में गोली लगने से जख्मी हुए आतंकी लांडा के गुर्गे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब पुलिस और आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के गुर्गों के बीच मंगलवार को देर रात मुठभेड़ हो गई। घटना में आतंकी लांडा के दो गुर्गों को गोलियां लगी है। दोनों के पैर पर गोली मार कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस केस में कुल चार गिरफ्तारियां

.

आरोपियों ने मुलकर आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके और यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा के कहने पर तरनतारन में एक कारोबारी के घर के गेट पर फायरिंग कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4) और 35(2) के तहत केस थाना चोहला साहिब, तरनतारन में दर्ज कर लिया था।

गोली चलने के बाद मौके पर बिखरा खून।

आरोपियों ने पहले पुलिस पर चलाई गोलियां

तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच की गई तो पुलिस ने दो शूटरों की पहचान की और उनकी लोकेशन का पता लगाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को रात पुलिस ने तरन तारन के पास रेड की तो शूटरों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि घटना में कोई पुलिस मुलाजिम जख्मी नहीं हुआ।

जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में यादविंदर सिंह और कुलदीप सिंह उर्फ ​​लड्डू निवासी गांव रुरीवाला, तरनतारन को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया।

गोली चलने के बाद जख्मी बदमाशों का खून बिखरा हुआ।

गोली चलने के बाद जख्मी बदमाशों का खून बिखरा हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब पुलिस का एएसआई

कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो की पहचान गांव धुनधाई वाला के रहने वाले प्रभदीप सिंह और पंजाब पुलिस का लोकल रेंक का एएसआई पवनदीस सिंह निवासी सरहाली कलां, तरन तारन को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला पवनदीप द्वारा अपना सरकारी वेपन आरोपियों को गिरवी दिया गया था। क्योंकि वह नशे का आदी थी तो उसके एवज में आरोपी एएसआई ने नशा कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई को भी केस में नामजद कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular