Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारतरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान आज: 3,08,907 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों...

तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान आज: 3,08,907 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 332 बूथों पर होगा वोटिंग – Bhojpur News


उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

तरारी विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 13 नवंबर यानी आज बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

.

तरारी विधानसभा में सुबह 7 बजे से 332 बूथों पर मतदान शुरू होगा, शाम 6 बजे तक चलेगा। तरारी विधानसभा के 332 बूथों में 181 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, 166 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

इस विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 8 हजार 907 मतदाता है। इसमें 1,63,278 पुरुष और 1,45,625 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं। PWD मतदाता 3105 हैं। मतदान केंद्रों की संख्या सबसे कम पीरो प्रखंड में 85, सबसे अधिक तरारी प्रखंड में 148 और शहर प्रखंड में 99 है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 28 और ग्रामीण इलाके में 304 है।

सभी मतदान कर्मियों को दिया दिशा निर्देश।

चुनाव संपन्न कराने को लेकर 43 सेक्टर दंडाधिकारी, 15 जोनल दंडाधिकारी, सात सब सुपर जोनल दंडाधिकारी और दो वरीय दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182-248702 और निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182–223301 है।

तरारी विधानसभा में हो रहे हैं उपचुनाव में 1909 सेवा मतदाताओं में से ETBPS के माध्यम से अब तक कुल 34 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं, पोस्ट बैलेंस से पचासी से अधिक उम्र के 10 और 5 दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग की है।

जिला प्रशासन ने की सभी तैयारी पूरी।

जिला प्रशासन ने की सभी तैयारी पूरी।

जिला प्रशासन ने पीरो के पुष्पा उच्च विद्यालय में बना महिला आदर्श बूथ बनाए गए है। यहां सभी मतदान कर्मी महिला रहेगी। सभी भूतों पर पीने के पानी से लेकर शौचालय और लाइट समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। उपचुनाव को लेकर बूथों पर ​​​​​​​CISF की आठ कंपनियों के अर्धसैनिक बल के 800 जवान तैनात रहेंगे।

निष्पक्ष चुनाव को लेकर SP की ओर से सात बाइक पार्टी बनाई गई है। इन सभी में पांच पांच बाइक पर दो-दो जवान सवार रहेंगे। हर दाल में पांच बाइक पर कुल 10 जवान रहेंगे और ब्राह्मण सील रहेंगे और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में जुटे रहेंगे। चुनाव को लेकर कल 69 लोगों पर CCA की कार्रवाई की गई है। वहीं, एक इनामी नक्सली को पकड़ने के अलावा 14 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular