छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने एक किसान से 29 लाख रुपए की ठगी की है। पति पत्नी ने नौकरी लगाने का झांसा देकर किसान को जाल में फंसाया। इसके बाद किस्तों में लाखों रुपए लिए। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
.
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोहलाई गांव निवासी नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह किसानी के साथ-साथ CGPSC की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने ठगी की है।
29 लाख 50 हजार रुपए ले लिए
पीड़ित नोखेलाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने CGPSC के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया।
9 साल पहले हुई थी जान पहचान
नोखेलाल ने बताया कि ये मामला साल 2014-15 का है। उसी दौरान उसकी रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी। रेखराज अपनी पत्नी भारती खेलवार के साथ उसके घर आना जाना करते थे। दोनों पति पत्नी ने लोकसेवा आयोग में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया।
पुलिस मामले की कर रही जांच
उन्होंने कहा कि वो उसका चयन CGPSC से नायब तहसीलदार के पद पर करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उससे 35 लाख रुपए की डिमाडं की थी। बाद में 29.50 लाख रुपए उससे ले लिए। पैसे नहीं देने के पीड़ित ने बंटी बबली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए 1- सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी:महिला-शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी समेत 3 गिरफ्तार; रायपुर में खोल रखा था ऑफिस सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ी रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिक्षा विभाग से बर्खास्त कर्मी, 1 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिक्षा विभाग से बर्खास्त श्याम सुंदर राव अपने साथियों के साथ लालपुर में ऑफिस खोला था। यहां पढ़िए पूरी खबर
2 – छत्तीसगढ़ में फर्जी SBI बैंक खोलने वाला मास्टरमांइड अरेस्ट:ठगी के पैसों से फोन और कार खरीदी; 8 साथियों के उगले नाम छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में फर्जी एसबीआई बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। अब पुलिस ने 40 साल के मास्टरमाइंड अनिल भास्कर को बिलाईगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसने 8 और साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव का है। यहां पढ़िए पूरी खबर