Wednesday, May 14, 2025
Wednesday, May 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशतांत्रिक पर तीन महीने की गर्भवती से दुष्कर्म का आरोप: ​​​​​​​रीवा...

तांत्रिक पर तीन महीने की गर्भवती से दुष्कर्म का आरोप: ​​​​​​​रीवा में टोटके से बीमारी ठीक करने करने झांसा दिया; पति को कमरे से बाहर भेजा – Rewa News



रीवा में तांत्रिक पर तीन माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप है। बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान विशेष क्रिया के बहाने पति को कमरे से बाहर भेजा और गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

.

पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने भूत भगाने का दावा करते हुए उसे बंधक बना लिया। मामला सगरा थाना क्षेत्र का है। घटना मंगलवार की है,आरोपी को बुधवार शाम जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता की शिकायत पर सगरा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि एक महिला गर्भधारण करने से पहले अपने पति के साथ एक स्थानीय तांत्रिक के यहां झाड-फूंक के लिए जाती थी। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और लगातार तांत्रिक के संपर्क में बनी रही गर्भधारण करने के 3 महीने के बाद स्थानीय तांत्रिक ने गर्भवती महिला को एक विशेष अनुष्ठान करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे अनुष्ठान के लिए अपने घर में बुला लिया।

तांत्रिक की बातों में आकर गर्भवती महिला अपने पति के साथ विशेष अनुष्ठान के लिए तांत्रिक के घर पहुंची। जहां अनुष्ठान के बाद पानी उतारने के लिए तांत्रिक ने महिला के पति को कमरे से बाहर कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटनाक्रम के बाद पीड़िता कमरे से बाहर निकली और घर पहुंच कर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ सगरा थाना पहुंची पीड़िता ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular