Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिजनेसतिमाही नतीजों के बाद पेटीएम का शेयर करीब 5% गिरा: ट्रेड...

तिमाही नतीजों के बाद पेटीएम का शेयर करीब 5% गिरा: ट्रेड के दौरान 8% गिरा: Q3 में कंपनी को ₹208 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 36% कम हुआ


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार तीसरी तिमाही कमजोर नतीजों के चलते पेटीएम के शेयर में आज यानी मंगलवार (21 जनवरी) को करीब 8% की गिरावट देखने को मिली। आज यह तेजी के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट रही और सुबह 11:00 बजे यह 830 के सबसे निचले स्तर पर आ गया।

दोपहर 2:00 बजे इसमें 4.90% की गिरावट है और यह 856 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल तिमाही नतीजों के बाद पेटीएम के शेयर में 0.68% की मामूली गिरावट रही और यह 894 के स्तर पर बंद हुआ था।

Q3 में पेटीएम को ₹208 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 36% गिरा

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में नेट लॉस कम होकर 208 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी 220 करोड़ रुपए घाटे में थी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 36% गिरकर 1,828 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3FY24) में यह 2,850 करोड़ रुपए था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है।

दूसरी तिमाही में पेटीएम को ₹930 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था, मूवी टिकटिंग बिजनेस की ब्रिक्री का कंपनी के नेट प्रॉफिट में ₹1,345 करोड़ का एकमुश्त योगदान रहा था। इस अमाउंट को छोड़कर पेटीएम को ₹415 करोड़ का घाटा हुआ था।

6 महीने में 89% चढ़ा पेटीएम का शेयर

नतीजों की घोषणा के बाद पेटीएम के शेयर में सोमवार को 0.68% की मामूली गिरावट रही और यह 894 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 6 महीने में 88.87% और एक साल में 13.05% चढ़ा है। वहीं, एक महीने में 11.55% और इस साल 13.47% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 54,170 करोड़ रुपए है।

2009 में हुई थी पेटीएम की शुरुआत पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अगस्त 2009 में पेटीएम पेमेंट ऐप को लॉन्च किया था। इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा है। अभी देश में पेटीएम के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। पेटीएम का मार्केट कैप करीब 28 हजार करोड़ रुपए है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular