Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeस्पोर्ट्सतिलक वर्मा के अलावा ये 3 प्लेयर्स भी हो चुके रिटायर्ड आउट,...

तिलक वर्मा के अलावा ये 3 प्लेयर्स भी हो चुके रिटायर्ड आउट, आखिरी बार दो साल पहले हुआ ऐसा – India TV Hindi


Image Source : PTI
तिलक वर्मा

Tilak Varma Retired Out: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए समय एक समय मुंबई इंडियंस की टीम जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही थी, लेकिन इसके बाद टीम की रन गति पर ब्रेक लग गया। मुंबई ने जीतने के लिए तिलक वर्मा को भी रिटायर्ड आउट करवा दिया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा और टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 191 रन ही बना सकी। 

तिलक वर्मा IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी

तिलक वर्मा से पहले आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे और साई सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए थे। आईपीएल में आखिरी बार साई सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए थे। तब वह आईपीएल 2023 के मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिटायर्ड आउट हो गए थे। अब दो साल बाद फिर कोई बल्लेबाज आईपीएल में रिटायर्ड आउट हुआ है। 

तिलक ने की धीमी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो चौके शामिल रहे। जब टीम को उनसे ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद थी। तब वह सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दे रहे थे। उनकी वजह से ही मुंबई की टीम रन गति नहीं बढ़ा पाई और टीम को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने तिलक को रिटायर्ड आउट करवा दिया। वह 19वें ओवर में पवेलियन लौट गए और उनकी जगह मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी करने लिए आए, लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 

तिलक वर्मा साल 2022 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और उन्होंने अभी तक सभी सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेले हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 42 मैचों में कुल 1251 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं। 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत रही थी खराब

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब विल जैक्स और रयान रिकेल्टन बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। नमन ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्या ने 67 रनों का योगदान दिया। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मुंबई की टीम आखिरी ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे बड़ा रोल तिलक वर्मा का रहा। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम के लिए दिग्वेश राठी ने चार ओवर्स में 21 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। 

यह भी पढ़ें: 

कप्तान हार्दिक ने तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट पर दी सफाई, हार के बाद निकाली बड़ी गलती

LSG ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को किया चारों खाने चित्त, दर्ज की 12 रनों की रोमांचक जीत

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular