ललन सिंह ने कहा है कि कुछ लोग बोलते रहते हैं। वह याद नहीं करते हैं। उनके माता-पिता 15 साल CM की कुर्सी पर रहे। बिहार में शासन किया है। क्या वह बता पाएंगे कि कितनाें को रोजगार दिए थे ?
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा है कि कुछ लोग बोलते रहते हैं। वह याद नहीं करते हैं। उनके माता-पिता 15 साल CM की कुर्सी पर रहे। बिहार में शासन किया है। क्या वह बता पाएंगे कि कितनाें को रोजगार
.
एजाज अहमद ने कहा है कि ललन सिंह गलत बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीरता से लेते थे। तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री से बात करते थे। मुख्यमंत्री, तेजस्वी के बातों को मानते भी थे। बिहार में 5.50 लाख नौकरियां तेजस्वी यादव के कहने पर दी गई।
RJD का पलटवार
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि ललन सिंह गलत बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीरता से लेते थे। तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री से बात करते थे। मुख्यमंत्री, तेजस्वी के बातों को मानते भी थे। बिहार में 5.50 लाख नौकरियां तेजस्वी यादव के कहने पर दी गई। तेजस्वी यादव ने तेजी से काम करवाया। बिहार में नौकरियों की शुरुआत की गई। तेजस्वी यादव जब-तक से कुर्सी पर रहें, तब-तक बिहार में नौकरियां खूब मिली। अब पूरा प्रोसेस स्लो हो गया है।
पार्टी प्रवक्ता ने आगे कहा कि ललन सिंह को जानकारी नहीं है। तेजस्वी यादव जनता के हित में अपनी बात रखते थे। एजाज अहमद ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ अपनी बात ही नहीं रखते थे बल्कि उनसे बात मनवाते भी थे। तेजस्वी यादव चाहते थे कि बिहार के युवाओं को नौकरी मिले। रोजगार मिले, राज्य का विकास हो।

कुंतल कृष्णा ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है कि वह यह बताएं कि जब वह उपमुख्यमंत्री थे तो कितने पद सृजित किए ? बिहार के बेरोजगारों के लिए क्या किया ?
उद्योग था अपहरण और पलायन
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है कि वह यह बताएं कि जब वह उपमुख्यमंत्री थे तो कितने पद सृजित किए ? बिहार के बेरोजगारों के लिए क्या किया ? 15 साल के शासनकाल में तेजस्वी के परिवार ने बिहार को इस कदर लूट कि सारा उद्योग पलायन कर गया। उस दौरान अपहरण और पलायन उद्योग था। कुंतल कृष्ण ने आगे कहा कि सात निश्चय, नौकरियां देने की बात NDA सरकार ने की थी। आप झूठ बोलना बंद करें। आप एक नौकरी बता दें जिसको आपने मंत्री रहते हुए सृजित किया।