Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारतेज रफ्तार बोलेरो ने सीएनजी ऑटो को मारी टक्कर: कैमूर में...

तेज रफ्तार बोलेरो ने सीएनजी ऑटो को मारी टक्कर: कैमूर में बारात से लौट रहे लोग हादसे का शिकार, एक की मौत, दो महिलाएं गंभीर – Kaimur News


कैमूर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दी। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतीपुर गांव के पास हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

हादसे में डीहा गांव निवासी राजेश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान मृतक की पत्नी अनीता देवी, स्व. राधे बिंद की पत्नी धर्मावती देवी, और भानु प्रकाश के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है।

अस्पताल के बाहर जुटे घायलों के परिजन

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी यात्री

परिजनों के अनुसार, सभी लोग उत्तर प्रदेश के किलौनी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भगवतीपुर गांव के पास बोलेरो वाहन ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी।

घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया। वहां से अनीता देवी और धर्मावती देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। अभय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

शादी की खुशी मातम में बदली

घटना के बाद परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी के उत्सव से लौट रहे परिवार के लिए यह यात्रा मौत और पीड़ा का सबब बन गई।

चैनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बोलेरो चालक की पहचान और वाहन की खोजबीन की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular