बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक युवक घायल हो गया। घटना बसही पुल के पास की है। जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतका की पहचान बसही निवास
.
मिली जानकारी के अनुसार राजेश पुनीता को सामान खरीदने कोचस ले जा रहे थे। तभी कोचस की ओर से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुनीता की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजेश को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला का शव मुख्य सड़क पर रखकर विरोध किया। जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।