अभिषेक सिंह | सीतापुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग से गेहूं और गन्ना की फसल जल गई।
सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौव्वापुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई। महबूब खान के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर जमा किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।
तेज हवाओं के कारण आग और भी फैल गई। आग ने इंतकार, श्रीधर और मोबीन के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 2 बीघा गेहूं की फसल और करीब 9 बीघा गन्ने की पेंडी जलकर नष्ट हो गई।

आग से गेहूं और गन्ना की फसल जल गई।
नुकसान का आंकलन किया ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। अग्निशमन प्रभारी हंस कुमार सिंह के नेतृत्व में विवेक कुमार, शिवम और उनकी टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।