Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeदेशतेलंगाना CM की आलोचना पर 2 महिला यूट्यूबर गिरफ्तार: पुलिस बोली-...

तेलंगाना CM की आलोचना पर 2 महिला यूट्यूबर गिरफ्तार: पुलिस बोली- BRS मुख्यालय में शूटिंग हुई, वीडियो की भाषा अपमानजनक


  • Hindi News
  • National
  • 2 Female YouTubers Arrested For Criticizing Telangana CM Revanth Reddy BRS

हैदराबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।

पुलिस ने बताया कि मामला भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुख्यालय में शूट किए गए अपमानजनक वीडियो से जुड़ा है। इसमें यूट्यूब चैनल पल्स डिजिटल न्यूज नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर रेवती पोगदंडा और सहयोगी तन्वी यादव को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की ओर से शिकायत में कहा गया था कि एक्स पर एक वीडियो प्रचारित हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। वीडियो में पल्स न्यूज का एक व्यक्ति किसी का इंटरव्यू ले रहा है। इस तरह की पोस्ट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular