Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeराज्य-शहरतेहरवी की पंगत में बैठे लोगों पर फायरिंग,युवक की मौत: सीने...

तेहरवी की पंगत में बैठे लोगों पर फायरिंग,युवक की मौत: सीने में जाकर लगी गोली; भिंड में चार घायल अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश का मामला – Bhind News


​मेहगांव सामु​दायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोली लगने से घायल भर्ती।

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के इकौरी गांव में पंगत में बैठे लोगों पर फायरिंग की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, तीन घायल हैं। आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मामला बुधवार रात करीब आठ बजे का है।

.

पुलिस ने चारों घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार इकौरी गांव में बुधवार की शाम को पुष्पेंद्र सिं​ह गुर्जर सिकिट्री के पिता के निधन के बाद त्रयोदशी कार्यक्रम था। शाम को पंगत चल रही थी। पंगत में शैलू उर्फ (35) सुजान पुत्र गजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी गितौर, हरिओम (32) पुत्र इंद्रवीर गुर्जर निवासी गितौर, कालू जैन पुत्र पूर्व नपा अध्यक्ष कमलेश जैन, सहदेव पुत्र प्रयाग सिंह निवासी मेहगांव और जसवीर (55) पुत्र संतोष सिंह गुर्जर निवासी गितौर बैठे हुए थे।

तभी पुरानी रंजिश के चलते जसवीर को सामने देख गांव के कुछ लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें तीन गोली जसवीर सिंह गुर्जर की छाती में जाकर लगी। इस घटना में जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली के छर्रे लगने से शैलू, हरिओम, कालू और सहदेव घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु मेहगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

वारदात में घायल हुआ युवक।

यहां घायल शैलू गुर्जर ने बताया कि पंगत में नीलू, मिंटू, अजान सिंह, पप्पू सहित अन्य ने राइफल से अचानक गोली चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मेहगांव थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में एसडीओपी संजय कोच्छा का कहना है कि

QuoteImage

पुरानी रंजिश में ​त्रयोदशी में गोली चली है। यह घटना बुधवार शाम को इकौरी गांव में घटित हुई है। इस घटना में एक की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

QuoteImage

घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular