Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडतोपचांची में धार्मिक उल्लास: मानगो में रुद्र महायज्ञ व चलकारी में हनुमान...

तोपचांची में धार्मिक उल्लास: मानगो में रुद्र महायज्ञ व चलकारी में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य शोभायात्रा

तोपचांची (धनबाद): शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड धार्मिक रंग में रंग गया। श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ एवं शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा (मानगो, तांतरी पंचायत) तथा श्रीराम चरित्र मानस हनुमान प्राण प्रतिष्ठा (चलकारी दुमदुमी) को लेकर यज्ञ समितियों द्वारा भव्य शोभायात्रा सह जल यात्रा का आयोजन किया गया।

मानगो यज्ञ समिति की शोभायात्रा कूड़ामु, तांतरी, सोनारटोला, मानटाड़, जीटी रोड, गोमो रोड, सुभाष चौक, भवानी चौक होते हुए जगस्थान तक पहुंची, वहीं चलकारी यज्ञ समिति की जलयात्रा जीटी रोड, वाटर बोर्ड, भंवरदाहा होते हुए तोपचांची झील से पवित्र जल उठाकर विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई।

यह भव्य अनुष्ठान आने वाले कई दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवियों — चुरामन महतो, सतनाम सिंह, नरेश महतो, राहुल सोरेन, जितेन महतो, पतीलाल महतो, महावीर महतो, अनिल महतो और कुलदीप महतो — की अहम भूमिका रही।स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular