Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeझारखंडत्योहारों में न हो शहर में पानी की कमी : चैंबर -...

त्योहारों में न हो शहर में पानी की कमी : चैंबर – Gumla News



गुमला | अमर बलिदानी बख्तर साय व मुंडल सिंह बलिदान दिवस सह सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का आयोजन तीन व चार अप्रैल को गढ़पहाढ़ वासुदेव कोना रायडीह में किया गया है। महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को सर्वप्रथम बैगा पहान द्वारा पूजा कराया जाएगा। फिर सुबह

.

लोहरदगा | छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला कोर कमेटी की बैठक 31 मार्च को दोपहर ढाई बजे आहूत की गई है। इसकी जानकारी देते हुए कोर कमेटी संयोजक प्रो शिव दयाल साहू ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की। वहीं उन्होंने बताया कि बैठक में अगली कमेटी के चुनाव से संबंधित तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

गुमला | चैंबर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में पीएचईडी के एसडीओ जितेंद्र लकड़ा से मुलाकात किए। इस मुलाकात में नगर में जलापूर्ति से संबंधित कई समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। विभाग की तरफ से हर बिंदु पर सकारात्मक संकेत दिए गए। अध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने संयुक्त रूप से तत्काल में मांग रखा कि निकट में ईद, सरहुल और रामनवमी है। इन त्योहारों में पानी की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए और जलापूर्ति की व्यवस्था को और भी सुंदर ढंग से व्यवस्थित करना है। इसके लिए रामनवमी के बाद पीएचईडी, नगर परिषद, विद्युत विभाग और चैंबर की एक संयुक्त बैठक करके विचार विमर्श करने पर सहमति बनी। मौके पर उपाध्यक्ष राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular