Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeझारखंडदक्षिण पूर्व रेलवे में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के चलते ट्रेनों का विनियमन,...

दक्षिण पूर्व रेलवे में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के चलते ट्रेनों का विनियमन, यात्रियों को पूर्व सूचना

आसनसोल, 30 मई 2025:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 2 जून से 8 जून 2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम लागू रहेगा। इस दौरान रेल सेवा में कई अहम बदलाव किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

इस अवधि में आसनसोल-आद्रा-आसनसोल के बीच चलने वाली 68046/68045 मेमू पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन (68056/68060) 3, 4, 7 और 8 जून को आद्रा तक ही सीमित रहेगी और वापसी भी आद्रा से ही शुरू होगी। परिणामस्वरूप आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 2, 5 और 6 जून को मार्ग में लगभग 60 मिनट तक विलंबित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और आवश्यक जानकारी समय-समय पर रेलवे अधिकारियों से लेते रहें। रोलिंग ब्लॉक के दौरान रेलवे की रख-रखाव और बुनियादी सुधार कार्य किए जाएंगे, जिनसे भविष्य में यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular